Advertisement

सकारात्मक और ऊंची सोच ही व्यक्ति को बड़ा बनाती है छात्र अपने जीवन में इन सिद्धांतों को अपनाएं- रेखचंद जैन

सकारात्मक और ऊंची सोच ही व्यक्ति को बड़ा बनाती है छात्र अपने जीवन में इन सिद्धांतों को अपनाएं- रेखचंद जैन

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पोडागुडा एवं बिलोरी हाईस्कूल में किया सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण एवं छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें कैरियर गाइडेंस के टिप्स दिए*

*ग्राम पोडागुडा में निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन का किया निरीक्षण एवं शाला परिसर में किया वृक्षारोपण*

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोडागुडा के हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 22 छात्राओं को साइकिल वितरण किया इसी तरह ग्राम पंचायत बिलोरी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 छात्राओं को साइकिल वितरण किया तथा दोनों ही स्कूल में सरकार द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

*इस अवसर पर उन्होंने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की सकारात्मक और ऊंची सोच ही व्यक्ति को बड़ा बनाती है आप बच्चे भी इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी राज्य में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए कृत संकल्पित हैं आप सभी बच्चे बड़ा लक्ष्य लेकर चलें और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करें हमारी सरकार नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए थिंक प्रोगाम लेकर आ रही है इस संबंध में उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद किया तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए कहा की..*
*मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है..*
*हर पल जिन्दगी का इम्तिहान होता है…*
*डरने वाले को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में..*
*लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है…*

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम के मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सरपंच ग्राम पंचायत पोडागुडा श्रीमती सुभद्रा बघेल , रामदास बघेल , तुलाराम बघेल,पंच जगरनाथ, पंच मोसूराम , सरपंच ग्राम पंचायत बिलोरी श्रीमती उमन बघेल,बीरलेख बघेल, श्रीमती जसमिन कांत,टी पी नायडू, खंड शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज,बी आर सी गरुड़ मिश्रा,सी एस सी उत्तम कुंडु प्राचार्य बिलोरी श्री आर डी तिवारी श्रीमती भारती ठाकुर सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे*
जगदलपुर से मोहन सिंह चौरसिया की रिपोट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57