Advertisement

नंदनवन जंगल सफारी रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | नो प्लास्टिक वॉक और साल वृक्षारोपण

नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

50 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया भाग, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और वन्यजीवन संरक्षण का लिया संकल्प

रायपुर, 5 जून 2025|विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 50 से अधिक स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। पार्किंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने पर्यटकों से संवाद कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) के अधिकारी भी उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।
जंगल सफारी संचालक श्री थेजस शेखर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत ‘नो प्लास्टिक वॉक’ से हुई। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने चिड़ियाघर क्षेत्र में “राजकीय पेड़ साल” के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने वन्यजीव, जैव विविधता, और पौधों के संरक्षण की जानकारी दी।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने प्राकृतिक वन्य जीवन को नजदीक से देखा और अनुभव किया। साथ ही, पर्यटकों के लिए एक ऑनलाइन पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को उपहार भी प्रदान किए गए।

शेखर ने कहा,

“हम जंगल सफारी और चिड़ियाघर को एक प्राकृतिक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं, ताकि बच्चे और विद्यार्थी प्रकृति से जुड़े और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनें।”


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57