Advertisement

BEO एम.डी. दीवान निलंबित | अतिशेष शिक्षकों की सूची में लापरवाही पर बिलासपुर संभाग आयुक्त की कार्रवाई

बीईओ एम.डी. दीवान निलंबित

वरीयता सूची में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई | बिलासपुर संभागायुक्त का आदेश

📍 रायपुर, 06 जून 2025 | स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर बम्हनीडीह (जिला जांजगीर-चांपा) के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) एम.डी. दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर संभागायुक्त द्वारा की गई है।

 क्या है मामला?

राज्य शासन के निर्देशानुसार बम्हनीडीह विकासखण्ड में अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन और उनकी वरीयता सूची तैयार की जानी थी। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि बीईओ द्वारा तैयार की गई सूची में अनियमितताएं पाई गईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हालांकि, काउंसलिंग पूर्व त्रुटियां सुधार ली गईं, परंतु सूची निर्माण में बरती गई लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर, जांजगीर-चांपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा।

इसी आधार पर संभागायुक्त बिलासपुर ने बीईओ दीवान को निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है।
👉 निलंबन अवधि में बीईओ दीवान का मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर नियत किया गया है।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57