Advertisement

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सरगुजा जिला कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च, सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग

अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को सरगुजा जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कैंडिल मार्च निकाल कर उठाई जांच की मांग

अम्बिकापुर। अहमदाबाद में गुरुवार को हुई भीषण प्लेन दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से घड़ी चौक तक शांतिपूर्वक कैंडिल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

गौरतलब है कि 12 जून को लंदन के लिए रवाना हो रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से सटे आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सहित मेडिकल कॉलेज परिसर के 23 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर और कर्मचारी भी काल के गाल में समा गए। कुल मिलाकर इस त्रासदी में 265 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

कांग्रेस ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अखिल भारतीय स्तर पर अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इसी कड़ी में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने भी अपने “शिक्षा न्याय आंदोलन” और “संविधान बचाओ” के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त किया।

सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस मांग का समर्थन किया कि इस भीषण दुर्घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की भी कड़ी आलोचना की जिसमें हादसे को टालना असंभव बताया गया था। श्री पाठक ने इसे दैवीय आपदा नहीं बल्कि मानवीय लापरवाही करार देते हुए कहा कि 265 मौतों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निजीकरण पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने इस दुर्घटना को एयर इंडिया के निजीकरण के दुष्परिणाम से भी जोड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि एयर इंडिया का निजीकरण करने के बाद विमानों के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों पर उचित निगरानी रखी जा रही थी या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

इस दौरान मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, रामविनय सिंह, नुरूल अमीन सिद्दकी, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, मधु दीक्षित, राशिद अहमद, सुधांशु गुप्ता, इरफान सिद्दकी, पपिन्दर सिंह, लुकस मिंज, हरभजन भामरा, अनूप मेहता, असफाक अली, जमील खान, नरेन्द्र विश्वकर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकी खान, सोहन जायसवाल, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, संजय सिंह, नीतीश चौरसिया, दीपक मिश्रा, शिवप्रसाद अग्रहरि, दिनेश शर्मा, सुदामा कुर्रे, आशीष जायसवाल, सतीश बारी, काजू खान, अविनाश कुमार, विकास केशरी, रोशन कन्नौजिया, मो. इमरान, पवन पांडेय, अमित वर्मा, आरिफ खान, अंशु गुप्ता, जमशेर आलम, तरणजीत सिंह, अमित सिन्हा, सुधांशु घोष, रही गजाला, गीता रजक, शकीला सिद्दकी, उर्मिला विश्वास, श्रीमती हमीदा, मंजू सिंह, शालनी अग्रवाल, अनुराधा सिंह, अमित जायसवाल, इमरान सिद्दकी पप्पू, अंकित जायसवाल, बबन सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, लोलार सिंह, अभिषेक सोनी, अतुल यादव, अमित मिंज, विकास दुबे, केदार सिन्हा आदि शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47