छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करे- कांग्रेस

कैबिनेट की बैठक में किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करे- कांग्रेस

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर. कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा करे. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों का कर्जमाफी करने का वादा अपने भाषणों में किया था. इस संबध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था. भाजपा नेता विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है. जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वादा कर रहे हैं.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सुशील आनंद ने कहा कि विजय शर्मा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक हैं. ऐसी संभावना भी बतायी जा रही है कि वे भाजपा के सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जा रहे हैं. उन्होंने चुनाव के दौरान कवर्धा की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है, कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा. अब भाजपा की सरकार बन गयी है. किसान अपेक्षा कर रहे हैं कि विजय शर्मा पहली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कराये कि 2 लाख तक का किसानों का कर्जा माफ होगा. जैसा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अनेक सभा में जनता से वादा किया था.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!