Advertisement

कानपुर में 7.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद, अग्रवाल ब्रदर्स फर्म पर छापा

कानपुर में 7.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद, अग्रवाल ब्रदर्स फर्म पर बड़ी कार्रवाई

लखनऊ/कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर विभागीय टीम ने कानपुर में अग्रवाल ब्रदर्स नामक फर्म पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने कोडीन युक्त सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट और एक्सपायरी दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया।

टीम द्वारा जब फर्म के मालिक विनोद अग्रवाल से वैध कागजात मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि इस काले कारोबार में उनका बेटा शिवम अग्रवाल और बेटे का दोस्त अनमोल गुप्ता भी शामिल हैं।

5 गोदाम सील, मामला दर्ज

जांच टीम ने मौके पर 5 गोदाम सील किए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह गिरोह कई वर्षों से नशे में उपयोग होने वाली दवाओं का अवैध व्यापार कर रहा था। बरामद दवाओं की कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने फर्म के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

STF ने चार अभियुक्तों को पकड़ा

इधर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) ने भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फेन्सेडिल कफ सिरप और कोडीन युक्त अन्य दवाओं का अवैध भंडारण व व्यापार करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम — विभोर राणा, विशाल सिंह, बिट्टू कुमार और सचिन कुमार — हैं, जो जनपद सहारनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
STF ने इनके पास से एक अवैध पिस्टल और कई इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक दस्तावेज बरामद किए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47