छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

मॉडिफाइड साइलेंसरो पर लगातार कार्यवाही।

मॉडिफाइड साइलेंसरो पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पुलिस टीम द्वारा कुल 39 प्रकरणों मे 86400 रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

10 बुलेट वाहनो के मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ न्यायालयीन प्रकरण किया गया दर्ज।

सरगुजा पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट वाहन एवं यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऐसे बुलेट वाहन चालकों एवं यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 86400/- रुपये समन शुल्क की बरामदगी की गई हैं एवं न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किये गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मॉडिफाइड साइलेंसर के मामलो मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 10 प्रकरण बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध दर्ज किये गए, उपरोक्त प्रकरणों मे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा कायम कर प्रकरण न्यायालय पेश किये जा रहे हैं, एवं समन शुल्क भी वसूल किये गए हैं, कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई, एवं वाहनो मे मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नही करने की समझाईस लगातार कार्यवाही एवं सड़क सुरक्षा माह जनजागरूकता अभियान के माध्यम से की जा रही हैं,सरगुजा पुलिस की यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, मनोज मालवीय, जितेंद्र यादव, छत्रपाल सिंह, सतीश उपाध्याय, आरक्षक अमरेश सिंह, अजय तिवारी, देवेंद्र पाठक, पवन कनौजिया सुनिल कुमार, तुलेश कुजूर,इदरीश खान, रमन मण्डल, अमित राजवाड़े, शम्भू पैकरा, शामिल रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!