छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्यसरगुजा

Ambikapur News : संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत फ़िल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में निभा रहे हैं शहीद वीर नारायण सिंह का किरदार………

संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत फ़िल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में निभा रहे हैं शहीद वीर नारायण सिंह का किरदार………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

देवेश बेहेरा/संवाददाता/अम्बिकापुर// छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत ने अब अभिनय की दुनिया में भी कदम रख दिया है। वे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। हाल ही में भगत पर इस फ़िल्म का एक दृश्य भी फ़िल्माया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उल्लेखनीय है कि 2019 में संस्कृति मंत्री बनने के बाद से अमरजीत भगत लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों से संपर्क में हैं। नया रायपुर में फ़िल्म सिटी का निर्माण कराना उनका सपना है। यह बात कम लोग जानते हैं भगत का संगीत से गहरा नाता है। एकांत में वे गाने सुनना पसंद करते हैं। ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फ़िल्म के लिए जब भगत के पास जब शहीद वीर नारायण सिंह के किरदार का प्रस्ताव रखा गया तो वे उसे टाल नहीं सके। इस फ़िल्म के निर्माता डॉ. जे.आर. सोनी हैं। निर्देशक अमीर पति हैं।

गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी निभा रहे हैं। फ़िल्म के राइटर एवं प्रोड्यूसर जे.आर. सोनी ने बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरु बालकदास जी एवं शहीद वीर नारायण सिंह गहरे मित्र थे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बग़ावत करने पर वीर नारायण सिंह जी को 1857 में फांसी दे दी गई थी। उसके क़रीब 3 साल बाद गुरु बालकदास की हत्या कर दी गई। इस फ़िल्म में 1820 से 1860 के बीच की कहानी दिखाई जा रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!