छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले में नायब तहसीलदार मस्तूरी पर कार्यवाही

कलेक्टर बिलासपुर ने नायब तहसीलदार को जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर में किया संलग्न

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले में नायब तहसीलदार मस्तूरी पर कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

निलंबन और कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव कमिश्नर बिलासपुर को भेजा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नायब तहसीलदार मस्तूरी द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने नायब तहसीलदार मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर में संलग्न किया गया है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार मस्तूरी के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को भेजा है।
बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री रमेश कुमार कमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनका आचरण शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा इस संबंध में बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को भेजे पत्र में उल्लेख किया गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि 4 अप्रैल 2022 कार्यालयीन दिवस सोमवार को तहसील मस्तूरी में पदस्थ श्री रमेश कुमार कमार, नायब तहसीलदार मस्तूरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नायब तहसीलदार द्वारा शासकीय सेवक के विपरीत आचरण किया गया है। उस वीडियो के अभिप्रमाणन साक्षी श्रीमती मीना नेताम, मनीष मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 एवं रूपचंद राय सामान्य नागरिक उपस्थित थे। साक्षियों के कथन व प्रतिवेदन से यह स्पष्ट है कि घटना रमेश कुमार कमार द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार मस्तूरी में कारित की गई है। कमार का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के उल्लंघन में दण्डनीय होने एवं उक्त घटना से शासन एवं राजस्व न्यायालय की छवि धूमिल होना प्रतिवेदित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।
कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिवेदन के आधार पर लोकहित में रमेश कुमार कमार नायब तहसीलदार मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव अनुशंसा सहित कमिश्नर बिलासपुर को भेजा है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!