Advertisement

धरसीवा में शराब दुकान खोलने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, विधायक को सौंपा ज्ञापन

शराब दुकान खोलने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन

धरसीवा | 3 जुलाई 2025| धरसीवा विधानसभा के ग्राम दोंदे खुर्द में प्रस्तावित शराब दुकान की स्थापना के विरोध में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक अनुज शर्मा को ज्ञापन सौंपा और अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। दोंदे खुर्द, मटिया, लालपुर, छपोरा, सेमरिया सहित अनेक गांवों के ग्रामीण महिलाएं, युवा और बुजुर्ग इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ग्रामीणों ने विधायक निवास पहुंचकर दोंदे खुर्द में खुल रही शराब दुकान को तत्काल निरस्त करने की मांग रखी। विधायक श्री अनुज शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही कराएंगे और गांव में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। उन्होंने इसके लिए 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाने की बात कही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिलाओं का तीखा विरोध: “बेटी पढ़ाओ और शराब बेचो की नीति नहीं चलेगी”

बाद में ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब दुकान खुलने से बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी, समाज में अपराध बढ़ेगा और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

ग्रामीण महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ग्रामसभा के विरोध प्रस्ताव और जनता की भावनाओं को नजरअंदाज कर दुकान खोलने की कोशिश की, तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी और एक भी शराब की बोतल गांव में प्रवेश नहीं करने देंगी।

प्रदर्शन में ये प्रमुख लोग रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में जनपद सदस्य भगत बंजारे, पूर्व जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधोराम वर्मा, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला, पूर्व सरपंच अम्मी रेड्डी, पूर्व उपसरपंच सूरज टंडन, कमल भारती, मीना छेतीजा, सुरेखा ध्रुव, विजयलक्ष्मी साहू, पद्मा यादव, उमा निषाद, माधुरी लोधी, सुमित्रा साहू, कविता दास सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47