कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

मेला देखने आई बच्ची गर्म तेल में गिरी, हालत नाजुक

कोरबा । परिवार के साथ मेला देखने गई दो साल की बच्ची गर्म तेल की कड़ाही में गिरने से मेले में हड़कप मच गया। खेल-खेल में यह हादसा हुआ है. गंभीर हालत में बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा। यह घटना पसान के केंदाई में आयोजित मेले की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मिली जानकारी के मुताबिक पिपरिया निवासी में राम सिंह चौहान अपने परिवार के साथ पसान के केंदाई मेला देखने आया हुआ था। परिजनों के साथ मेला घूमने के दौरान कुल्फी खाने गई 2 साल की बच्ची किरण चौहान बच्चों के साथ खेल-खेल में गर्म तेल की कड़ाही में गिर गई. मासूम बुरी तरह से झुलस गई है। घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राम सिंह ने बताया कि केंदई में मेले के दौरान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. यहां मेला 9 दिनों तक चला। आज अंतिम दिन था, जहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद मेला देखने गए हुए थे।

इस दौरान बच्चा अचानक खेलते खेलते गरम कड़ाही के तेल में गिरकर झुलस गई। आनन-फानन में संजीवनी की मदद से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!