Advertisement

गरियाबंद में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कलेक्टर बी.एस. उइके सख्त, मौसमी बीमारियों से निपटने व्यापक निर्देश

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में दें योगदान – कलेक्टर बी.एस. उइके

वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु व्यापक अभियान चलाने के निर्देश | मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर

गरियाबंद, 11 जुलाई 2025 – कलेक्टर बी.एस. उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अमला मौसमी बीमारियों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाए और स्वास्थ्य योजनाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने, और टीबी, मलेरिया, कुपोषण जैसे रोगों के नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन औषधि योजना, हाटबाजार क्लिनिक, आयुष्मान भारत, क्षय नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, तंबाकू नियंत्रण समेत अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों व सर्पदंश के अधिक मामलों को देखते हुए वहां विशेष सतर्कता बरती जाए।

कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि मरीजों से शालीनता और संवेदनशीलता से पेश आएं, जिससे उनके और चिकित्सकों के बीच विश्वास का माहौल बने।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. यू.एस. नवरत्न, अपर कलेक्टर नवीन भगत समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी बीएमओ, नोडल अधिकारी, डीपीएम, बीपीएम मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57