Advertisement

रामानुजगंज में साइबर ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन

रामानुजगंज: साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

रामानुजगंज, 11 जुलाई 2025/ थाना रामानुजगंज क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप सिंह, निवासी ग्राम धमनी, ने स्वीकार किया कि वर्ष 2023 में उसने ऑनलाइन विज्ञापन के माध्यम से केनरा बैंक रामानुजगंज शाखा में एक खाता खुलवाया था और उसी विज्ञापन में अपने व्यक्तिगत डिटेल्स भी साझा कर दिए थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कुछ ही दिनों बाद उसके पास अनजान कॉल आने लगे, जिसमें कमीशन के नाम पर राशि भेजने का लालच दिया गया। इसी बहाने से उसके खाते का उपयोग अवैध लेन-देन के लिए किया गया, जिसमें करीब ₹21 लाख रुपए की संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुई।

पुलिस ने जांच में खाते को “म्यूल अकाउंट” (धोखाधड़ी में उपयोग किए जाने वाला माध्यम) पाया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन ऑफर या विज्ञापन में अपने बैंक संबंधी विवरण साझा न करें, क्योंकि इसका दुरुपयोग साइबर ठगों द्वारा किया जा सकता है।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57