Advertisement

राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती पर सरगुजा में श्रद्धांजलि सभा | टी.एस. सिंहदेव रहे उपस्थित

राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सरगुजा/13 जुलाई 2025/आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के तत्वावधान में राजमाता स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उनके सुपुत्र, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा रियासत के महाराज टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजमाता का जन्म 13 जुलाई 1933 को हिमाचल प्रदेश के जब्बल राजपरिवार में हुआ था। उनका विवाह सरगुजा महाराज एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्व. एम.एस. सिंहदेव से हुआ। विवाह उपरांत उन्होंने सरगुजा को अपनी कर्मभूमि बनाया और यहीं से उन्होंने सक्रिय राजनीति की शुरुआत की।

राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव दो बार विधायक रहीं — एक बार अंबिकापुर एवं एक बार बैकुंठपुर से। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहीं और उन्हें आवास, पर्यावरण, मध्यम सिंचाई एवं वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “आज से 50-60 वर्ष पूर्व जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नही थी, तब राजमाता ने सरगुजा जिले के कोने-कोने में कांग्रेस का सशक्त संगठन खड़ा किया। वे युवाओं और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की प्रबल पक्षधर थीं।”

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा, “राजमाता जी कांग्रेस संगठन की सच्ची शिल्पकार थीं। उनके अनुशासन और संगठन क्षमता से हमने बहुत कुछ सीखा। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सरगुजा में मजबूत नींव रखी।”

सभा के उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैण्ड स्थित महाराज स्व. एम.एस. सिंहदेव एवं राजमाता की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात माँ महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जे.पी. श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, नुरुल हसन, मो. इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, रसीद अहमद अंसारी, विनोद एक्का, लुकस एक्का, विजेन्द्र गुप्ता, मदन जायसवाल, लालचंद यादव, शान्तनु मुखर्जी, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47