Advertisement

27 वर्षों से जारी भक्ति परंपरा: भूतनाथ कांवड़िया बम अंबिकापुर ने किया जलाभिषेक

भूतनाथ कांवड़िया ग्रुप ने किया 27वां जलाभिषेक, शंकरघाट से निकाली गई कांवड़ यात्रा

अंबिकापुर, 18 जुलाई 2025 — सावन के पावन प्रथम सोमवार के अवसर पर भूतनाथ कांवड़िया “बम अंबिकापुर” की टोली ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। अंबिकापुर के शंकरघाट से शुक्रवार रात कांवड़ यात्रा प्रारंभ की गई, जो वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस पावन यात्रा की शुरुआत आज से 27 वर्ष पूर्व मात्र चार श्रद्धालुओं के साथ हुई थी। निरंतर आस्था और भक्ति के साथ अब यह टोली बढ़ते हुए 25 से 30 लोगों की सहभागिता तक पहुंच चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जल भरकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, नियम और भक्ति भाव के साथ कांवड़ यात्रा पूरी की।

यात्रा के दौरान हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों ने कहा कि यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और समर्पण की मिसाल भी बन चुकी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47