छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

परिवहन विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए सघन अभियान : एक दिन में ही 54 लाख रु. से अधिक की टैक्स वसूली

रायपुर : परिवहन विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए सघन अभियान : एक दिन में ही 54 लाख रु. से अधिक की टैक्स वसूली

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अभियान के दौरान आज रायपुर जिले में 19 वाहनों की कुर्की

आज चौथे दिन भी अभियान जारी रहा

रायपुर, 15 मार्च 2022

अभियान के दौरान आज रायपुर जिले में 19 वाहनों की कुर्की आज चौथे दिन भी अभियान जारी रहा

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए इन दिनों सघन अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश के बाद परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने समस्त जिला परिवहन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी तहत परिवहन अमले द्वारा आज 15 मार्च को प्रदेशभर में अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां एक ही दिन में 54 लाख 51 हजार 911 रुपये की बकाया टैक्स वसूली हुई तो वहीं रायपुर जिले में परिवहन विभाग की ओर से 19 वाहनों की कुर्की की कार्रवाई भी की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए 15 मार्च को चलाए गए सघन अभियान के दौरान 20 मालवाहक एवं 01 (एक) यात्री वाहन की जप्ती की कार्रवाई की गई। इनमें अंबिकापुर में एक, जगदलपुर में दो, राजनांदगांव में दो, कबीरधाम में चार, कांकेर में पांच, बेमेतरा में दो, जांजगीर में दो, बालोद में एक एवं बीजापुर में दो वाहनों को जप्त किया गया है। इन वाहनों का कुल 13 लाख 64 हजार 200 रुपये टैक्स की राशि बकाया है। वहीं कबीरधाम जिले में छह और कांकेर जिले में पांच वाहनों कुल 11 वाहनों की जप्ती पेंडिंग है। जबकि परिवहन विभाग के वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम के तहत 15 मालवाहक वाहन एवं दो यात्री वाहनों से कुल 16 लाख 87 हजार 956 रुपये बतौर टैक्स प्राप्त हुए।

उड़नदस्ता कार्यवाही में आज रायपुर जिले में 17 वाहनों की चालानी कार्यवाही में 12 लाख 53 हजार 444 रुपये, दुर्ग जिले में सात वाहनों से सात लाख एक हजार 956 रुपये, बिलासपुर में 10 वाहनों से तीन लाख 10 हजार 24 रुपये, कोरबा में तीन वाहनों से तीन लाख 85 हजार 546 रुपये, रायगढ़ में तीन वाहनों से चार लाख 74 हजार 503 रुपये, अंबिकापुर में दो वाहन से दो लाख 88 हजार 58 रुपये एवं जदगलपुर में चार वाहनों से तीन लाख 50 हजार 426 रुपये की टैक्स वसूली हुई। इस तरह आज ऑनलाइन टैक्स माध्यम से कुल 46 वाहनों से 37 लाख 63 हजार 955 रुपये की राशि प्राप्त की गई।

राज्यपाल ने राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!