रामानुजगंज: म्यूल अकाउंट मामले में जसनाथ मिंज गिरफ्तार, 3.90 लाख का फर्जी ट्रांजेक्शन उजागर

म्यूल अकाउंट मामले में आरोपी जसनाथ मिंज गिरफ्तार, 3.90 लाख से अधिक का अवैध लेन-देन उजागर

रामानुजगंज, बलरामपुर | 21 जुलाई 2025|पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देश पर म्यूल अकाउंट (फर्जी बैंक खाता) धारकों पर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में थाना रामानुजगंज क्षेत्र से आरोपी जसनाथ मिंज को तलब कर पूछताछ की गई।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि वर्ष 2024 में उसने केनरा बैंक में अपने नाम से खाता खुलवाकर एक ठग गिरोह को सौंपा था। बदले में उसे ₹5000 प्रतिमाह देने का लालच दिया गया था। अवैध धन अर्जन की नीयत से आरोपी ने खाता गिरोह को सौंप दिया, जिसका उपयोग फर्जी ट्रांजेक्शन में किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस जांच में आरोपी के खाते से कुल ₹3,90,639 का अवैध लेन-देन होना पाया गया। आर्थिक लाभ के उद्देश्य से छलपूर्वक राशि प्राप्त करने का अपराध प्रमाणित होने पर आरोपी जसनाथ मिंज को 19 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजगंज निरीक्षक अजय साहू, सहायक उपनिरीक्षक कृपादान लकड़ा, और प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी की विशेष भूमिका रही।