छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

CG NEWS : सरगुजा के हर मतदाता का वोट विकास की नींव बनेगा : चिंतामणि महाराज 

CG NEWS : सरगुजा के हर मतदाता का वोट विकास की नींव बनेगा : चिंतामणि महाराज 

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर//सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने ग्राम करजी, कांतिप्रकाशपुर, केशवपुर समेत अनेक गांव और कस्बे में जनसंपर्क किया। इस मौके पर श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि देश को यदि मज़बूत नेतृत्व चाहिए तो तीसरी बार मोदीजी को पीएम बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों का वोट हासिल करने के लिए संविधान और आरक्षण खत्म होने का झूठ फैला रही है जबकि जनता इस झूठ को पहचान चुकी है, वह इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त कराकर भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी सीएम देने का कार्य किया है। सरगुजा के माटी पुत्र श्री विष्णु देव साय जी की प्रदेश सरकार ने सरगुजा के विकास को नई ऊंचाई दी है, उनकी कैबिनेट में तीन सदस्य हमारे सरगुजा अंचल से हैं तथा इसका पूरा लाभ सरगुजा क्षेत्र को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वो लोकसभा में सरगुजा से जुड़े जन सरोकार के हर मुद्दे को आवाज देंगे, तथा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!