Advertisement

रायपुर कोर्ट से विचाराधीन कैदी फरार, पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुआ चंपत

रायपुर / राजधानी रायपुर से एक बार फिर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार पारस साहू नाम का कैदी सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जहां से वह पुलिसकर्मी को चकमा देकर भाग निकला।

कैसे हुआ फरार?

जानकारी के अनुसार, पारस साहू को कबीर नगर थाना पुलिस ने गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा था और जेल भेजा था। सोमवार को उसे एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट में सजा सुनाई जानी थी। जेल से कोर्ट लाते वक्त जब आरक्षक उसे कोर्ट रूम ले जा रहा था, तभी लिफ्ट के पास भीड़ का फायदा उठाते हुए पारस फरार हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस ने कोर्ट परिसर में काफी देर तक उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

नशे के पुराने मामलों में भी आरोपी

बताया जा रहा है कि पारस साहू पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल की सजा काट चुका है। इस बार उसे दूसरे केस में सजा सुनाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही वह भाग निकला।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57