छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव…आदेश जारी, देखे किसे मिली कहा की ज़िम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव किया गया है. जिसका आदेश सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभार दिया गया है. वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और बिलासपुर का प्रभार सौंपा गया है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मंत्री रविंद्र चौबे को रायपुर औऱ रायगढ़, मंत्री मोहम्मद अकबर को दुर्ग औऱ बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव औऱ नारायणपुर का प्रभार दिया गया है.

इसके अलावा मंत्री शिवकुमार डहरिया को सरगुजा( अंबिकापुर) बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरबा, मंत्री अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर और धमतरी, गुरू रूद्र कुमार को मुंगेली और सुकमा, मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरावही और सक्ती, मंत्री उमेश पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ औऱ जशपुर का प्रभार दिया गया है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहीं मंत्री मोहन मरकाम को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर औऱ कोरिया, मंत्री अमरजीत भगत को राजनांदगांव, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है.

देखें आदेश की कॉपी-

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!