Advertisement

ड्राई डे पर सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.3 लीटर अवैध शराब जब्त | ऑपरेशन प्रहार

ड्राई डे पर सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.3 लीटर अवैध शराब जब्त | ऑपरेशन प्रहार

15 अगस्त को सकरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 6.3 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई जारी।

सकरी (बिलासपुर): छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त (ड्राई डे) के दिन “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई में आरोपी शिव प्रसाद यादव पिता ननकिया यादव (उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जोकी, थाना सकरी) को पकड़ा गया।

कार्रवाई का विवरण:

पुलिस ने आरोपी के पास से 35 पाव (6.300 लीटर) देशी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी कीमत ₹3,150 है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मामला अपराध क्रमांक 573/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य की टीम ने की।

 

विशेष योगदान:

निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, प्रआर धर्मेन्द्र राजपूत, म प्रआर मालती तिवारी, आर सुमंत कश्यप, आर विनेन्द्र कौशिक, दिलीप दुबे।

सकरी पुलिस का संदेश:

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब व नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57