Advertisement

थाना लखनपुर में कोटवार सम्मेलन का आयोजन, ग्राम सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर

थाना लखनपुर में कोटवार सम्मेलन का आयोजन, ग्राम सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर

लखनपुर थाना परिसर में कोटवार सम्मेलन आयोजित, पुलिस-कोटवार समन्वय से अपराध नियंत्रण, साइबर ठगी और ग्राम सुरक्षा पर दिए गए निर्देश

सरगुजा, 20 अगस्त 2025।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में लखनपुर थाना परिसर में कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और कोटवारों के बीच समन्वय मजबूत करना, ग्राम सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

प्रति माह होगा आयोजन

सरगुजा पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक थाना एवं चौकी में प्रति माह कोटवार सम्मेलन आयोजित किया जाए। इससे ग्राम स्तर पर पुलिस की पकड़ मजबूत होगी और सूचना तंत्र को विकसित करने में मदद मिलेगी।

ग्राम सुरक्षा पर दिशा-निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा ने कोटवारों को ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की समझाइश दी। साथ ही कहा कि किसी भी बड़े विवाद, झगड़े, दुर्घटना या जमीन विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

साइबर अपराध पर चर्चा

बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर भी चर्चा हुई। कोटवारों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी चुनौतियों के बारे में बताया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं।

पुलिस-कोटवार समन्वय से अपराध पर लगेगा अंकुश

थाना प्रभारी ने कोटवारों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की जानकारी साझा करने को कहा। साथ ही, गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

कौन-कौन रहे मौजूद?

सम्मेलन में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक के. के. यादव, सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, थाना के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं लखनपुर थाना क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57