Advertisement

दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: पीएससी घोटाले, बस्तर की बारिश, अमेरिकी टैरिफ और शांति नगर पर उठाए सवाल

पीएससी परीक्षा घोटाले, बस्तर की बारिश, अमेरिकी टैरिफ और शांति नगर मामले पर सरकार को घेरा

रायपुर/28 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पीएससी परीक्षा मजाक बन गई है, बस्तर की भारी बारिश से प्रभावित लोगों को अब तक पर्याप्त राहत नहीं मिली है, अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने से छत्तीसगढ़ के निर्यात पर 95% असर पड़ेगा और राजधानी रायपुर की शांति नगर कॉलोनी में पर्यावरण विरोधी निर्माण की योजना गलत है।


पीएससी परीक्षा की गोपनीयता भंग, सीबीआई जांच की मांग

दीपक बैज ने कहा कि पीएससी परीक्षा की कॉपी जांचने का जिम्मा अपात्र लोगों को दिया गया है और मूल्यांकनकर्ताओं के नाम सार्वजनिक होकर गोपनीयता भंग हुई है। यह बेहद आपत्तिजनक है और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जब बाजार में परीक्षकों के नाम सामने आ रहे हैं तो कॉपी जांच की ईमानदारी पर भरोसा कैसे किया जा सकता है।
उन्होंने मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।


बस्तर में भारी बारिश, मुआवजा और राहत तुरंत दे सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों का संपर्क टूट चुका है, घर ढह गए हैं और लोगों का अनाज, मवेशी व आजीविका का साधन बारिश में बह गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के राहत कार्य पर्याप्त नहीं हैं और मांग की कि प्रभावितों को तुरंत मुआवजा, राशन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अमेरिकी टैरिफ से छत्तीसगढ़ के निर्यात पर 95% असर

दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 50% आयात शुल्क लगा दिया है, जिससे छत्तीसगढ़ के निर्यात पर गहरा असर पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य से अमेरिका को गैर-बासमती चावल, तेंदूपत्ता, जड़ी-बूटियां, जैविक उत्पाद, शहद, अश्वगंधा, लकड़ी व धातु कला, बस्तर आर्ट और एल्युमिनियम वस्तुएं निर्यात होती हैं।
अब ये सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे और मांग घटेगी। इसका सीधा असर कारीगरों, किसानों और उद्योगों पर पड़ेगा, बेरोजगारी बढ़ेगी और आर्थिक नुकसान होगा।


शांति नगर कॉलोनी में ऑक्सीजोन बनाने की मांग

दीपक बैज ने कहा कि खबरें हैं कि राजधानी रायपुर के शांति नगर इरिगेशन कॉलोनी को तोड़कर वहां होटल, मॉल और क्लब बनाने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला शहर के पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ेगा। रायपुर में पहले से ग्रीनरी और गार्डन की कमी है।
उन्होंने सुझाव दिया कि वहां पर ऑक्सीजोन या खेल मैदान बनाया जाए, जबकि क्लब और मॉल जैसी सुविधाएं नया रायपुर में विकसित की जानी चाहिए, जहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57