Advertisement

बस्तर: प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने ली बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक, प्रभावितों को तत्काल सहायता के निर्देश

प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने ली बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक

जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने शनिवार को जिला कार्यालय प्रेरणा सभाकक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण व क्षति का आकलन शीघ्र पूरा किया जाए और प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

राहत और पुनर्वास पर विशेष जोर

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी परिवार राहत और सहायता से वंचित न रहे।

  • पूर्ण मकान क्षति वाले प्रकरणों में आरबीसी 6-4 के तहत आगामी दो दिनों में आर्थिक सहायता दी जाए।

  • प्रभावितों को बांस-बल्ली उपलब्ध कराकर मकान निर्माण में सहयोग किया जाए।

  • फसल हानि का सर्वेक्षण तत्काल कर रिपोर्ट तैयार की जाए।

  • राहत शिविरों में भोजन, राशन का अतिरिक्त आबंटन, स्वच्छ पेयजल और मेडिकल कैंप की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।

उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि उल्टी-दस्त व मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु एक माह तक स्वास्थ्य शिविर चलाए जाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सड़क और बुनियादी ढांचा दुरुस्ती के निर्देश

  • सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का बारहमासी आवागमन सुचारू रखा जाए।

  • सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों से होकर गुजरने वाली सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

  • कटे हुए हिस्सों की मरम्मत कर स्थायी समाधान तैयार किया जाए।

  • बाधित विद्युत व्यवस्था की बहाली तथा पीएचई विभाग द्वारा पेयजल शुद्धिकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भविष्य की तैयारी पर जोर

डॉ. सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर अर्ली मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत करने की बात कही, ताकि बारिश से पहले ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47