ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ए. रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया।.

कांग्रेस के रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन देता हूं।’’.

मल्लू बी. विक्रमार्क ने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं।.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!