Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप – भाजपा सरकार मनरेगा को बंद करने की साजिश कर रही

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप – भाजपा सरकार मनरेगा को बंद करने की साजिश कर रही

रायपुर, 06 सितम्बर 2025। मनरेगा को लागू हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को बंद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70% से अधिक गांवों में मनरेगा के कार्य बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है और लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।

दीपक बैज ने कहा कि—

  • मोदी सरकार के 11 सालों में मनरेगा को पर्याप्त बजट नहीं दिया गया। हर साल 30 से 35% बजट में कटौती हुई है।

  • मजदूरी दरों में न्यूनतम वृद्धि हुई, जिससे मजदूर वर्ग की आय स्थिर है जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में हर साल लगभग 18 करोड़ कार्य दिवस सृजित होते थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद योजना प्रभावित हो गई।

उन्होंने कहा कि मनरेगा की मूल भावना ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिन का गारंटेड रोजगार देना था, जिसमें सड़क निर्माण, तालाब-खुदाई, जल संरक्षण और सूखा राहत जैसे कार्य शामिल थे। यदि 15 दिन के भीतर काम नहीं मिलता तो आवेदक मजदूरी का पात्र होता था। मगर अब मजदूरों को न काम मिल रहा है, न भुगतान।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि—

  • सरकार प्रदेश में मनरेगा के मौजूदा कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करे।

  • विगत 20 महीनों में कितने लोगों को रोजगार मिला, उसकी सूची जारी करे।

  • मनरेगा की मजदूरी दर न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन तय की जाए।

  • मजदूरी भुगतान समय पर सुनिश्चित हो और इसके लिए स्थायी समिति का गठन किया जाए।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47