
भारतीय सेना भर्ती 2026: 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, जानिए पूरी जानकारी
Indian Army Recruitment 2026 Notification जारी। अग्निवीर और स्थाई कैडर पदों पर भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन करें। CEE परीक्षा जून 2026 में संभावित।
भारतीय सेना भर्ती 2026: अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
रायपुर, 13 फरवरी 2026।भारतीय सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर एवं स्थाई कैडर के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस अधिसूचना के अंतर्गत निम्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं —
- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी – पुरुष)
- अग्निवीर तकनीकी
- अग्निवीर लिपिक / स्टोर कीपर टेक्निकल
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
- अग्निवीर महिला (सेना पुलिस)
- स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट
- नर्सिंग असिस्टेंट वेट
- सिपाही फार्मा
CEE परीक्षा जून 2026 में संभावित
सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) का आयोजन 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य किए जाने की संभावना है। परीक्षा तिथि एवं प्रवेश पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
संपर्क एवं हेल्पलाइन
उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं —
📞 फोन: 0771-2965212, 2965214
दलालों से रहें सावधान — सेना भर्ती पूरी तरह पारदर्शी
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर होती है। उम्मीदवारों को किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।








