संजय रजक /ब्यूरो चीफ /सरगुजा/ कोरोना पॉजिटिव एवं घरों में होमाइशोलेशन में रह रहे लोगों सहित सभी लोगों के घर पर अब पहुंच रहे हैं रेडक्रॉस द्वारा कार्यरत कार्यकर्ता लखनपुर ब्लॉक के गांवों में संस्था संगवारी एवं चौपाल के साथ मिलकर रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या एवं होमाइशोलेशन में रह रहे मरीजों की स्वास्थ्य जांच जिसमें टेम्प्रेचर, ऑक्सी लेबल एवं प्लस की जांच घरों में जाकर की जा रही है। ऑक्सी लेबल कम, प्लस बढ़ने-घटने एवं बुखार की स्थिति में मरीजों को हॉस्पिटल अथवा शासन द्वारा बनाये गये आइशोलेशन सेंटरों में जाकर ईलाज की सलाह दी जा रही है। विगत दिनों कई ऐसे मरीज सामने आये थे जिनका ऑक्सीलेबल काफी कम एवं कई दिनों से बुखार होने के बाद भी घर पर ही रह कर ईलाज करने से उनकी स्वास्थ्य लगातार खराब हो रही थी, ऐसे में कई लोग काफी गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंच रहे थे, उसे ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रयास पर जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सही समय पर मरीजों को सही ईलाज मिले इसे लेकर घरों में ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक घरों में जाकर पॉजिटिव मरीज एवं अन्य मरीजों का भी जांच किया जा रहा है, रेडक्रॉस सोसायटी के इस कार्य से स्वास्थ्य विभाग को काफी मदद मिलेगी। सरगुजा जिले के कोरोना मरीजों के आंकड़े पर नजर डालें तो पॉजिटिविटी रेट लगातार घट रही है जो कि जिले के लिए काफी अच्छा संकेत है। वहीं लखनपुर की तर्ज पर अन्य ब्लॉकों में भी रेडक्रॉस सोसायटी के साथ उपरोक्त कार्य जल्द ही शुरू होने हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के प्रति जागरुकता बढ़े एवं बीमारी की गंभीरता को समझ सकें।
Related Articles
अंबिकापुर: तंबाकू और धूम्रपान के खिलाफ सख्त अभियान, 16 मामलों में चालानी कार्रवाई, ₹1600 का जुर्माना
43 minutes ago
अंबिकापुर में iGOT कर्मयोगी संभाग स्तरीय प्रशिक्षण, प्रशासनिक क्षमता निर्माण को मिली नई गति
54 minutes ago
नशा मुक्त भारत अभियान: बलरामपुर का नशामुक्ति केंद्र बना सैकड़ों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण
1 hour ago
मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर भर्ती: साक्षात्कार व कौशल परीक्षा की तिथि घोषित, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
4 hours ago
मोहारा वार्ड में मातृ-पितृ पूजन, बुजुर्गों का सम्मान, लर्निंग लाइसेंस व श्रम कार्ड शिविर आयोजित
4 hours ago
सरगुजा में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी: 75 केंद्रों पर 17,756 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
5 hours ago
सरगुजा में पीएम आवास योजना की बड़ी उपलब्धि: 80 हजार से अधिक मकान पूर्ण, एक माह में 1,634 आवास तैयार
6 hours ago
Check Also
Close
-
तमिलनाडु में चोलकालीन सात कांस्य मूर्तियां जब्तSeptember 30, 2022






