ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पर बोला हमला, कहा- बजट में एकमुश्त बेरोजगारी भत्ता दिलाएं कांग्रेस प्रभारी

रायपुर। BJP state भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा से बजट में राज्य के बेरोजगार युवाओं को एकमुश्त बेरोजगारी भत्ता देने के लिए राशि का प्रावधान कराने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो युवाओं की सुनते नहीं है। आप कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी हैं। उम्मीद है आपकी वह सुनेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में प्रदेश के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर प्रति माह ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। उस हिसाब से 50 माह बीतने के बाद प्रदेश के युवाओं को भूपेश बघेल सरकार से 12500 करोड़ रुपए लेना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि पहले तो भूपेश बघेल पूरे प्रदेश में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर बताते रहे कि हमने 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। लेकिन अब वे मान गए हैं कि उन्होंने युवाओं को रोजगार नहीं दिया। तभी 26 जनवरी को उन्होंने घोषणा की है कि बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता देंगे। लेकिन उन्होंने स्पष्ट नहीं बताया कि कितने युवाओं को कितने रुपए मासिक देंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से अनुरोध किया है कि भूपेश जी को बोलकर बजट में युवाओं के बकाया 12500 करोड़ रुपए का प्रावधान करवा दें। ताकि युवा पहले की तरह फिर से न ठगे जाएं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!