छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

दंतेवाड़ा : गौठान पहुंच दिवस पर अधिकारियों ने गौठानों का किया भ्रमण

दंतेवाड़ा : गौठान पहुंच दिवस पर अधिकारियों ने गौठानों का किया भ्रमण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले में बीते दिनों गौठान पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विकास खंडों में आयोजन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा गौठानों का भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा द्वारा विकासखंड गीदम अंतर्गत बड़े कारली गौठान का भ्रमण किया गया। छिकारा ने गौठान पहुंच कर वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली। गौठान में चलित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। स्व-सहायता समूह की दीदियों को रोजगार के अवसर, क्षेत्र की उन्नति तथा उत्पादन को बढ़ाने संबंधित बात कही। ऐसे ही जिले के विभिन्न गौठानों में पहुंचे अधिकारियों द्वारा गोबर खरीदी, गोबर से बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के विक्रय संबंधित सम्पूर्ण जानकारियां ली। गौठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर गौठान से संबंधित समस्याओं से अवगत हुए। गौठानों में हितग्राहियों को गोबर खरीदी के भुगतान की स्थिति से रूबरू हुए। गौठान में आजीविका गतिविधियां मल्टी एक्टिविटी सेंटर की वर्तमान स्थिति को जाना। अधिकारियों ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी के बेहतर प्रबंधन के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर सुझाव लिया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से रोजगार संबंधित कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आजीविका संवर्धन के लिए संचालित की जा रही समुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन से समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आय से हो रहे लाभ के बारे में पूछा। गौठान में पशुओं के लिए उपलब्ध करायी जा रही पानी एवं चारे की व्यवस्था के साथ दी जा रही सभी सुविधाओं का अवलोकन किया। गौठान की वर्तमान स्थिति को देखने पहुंचे नोडल अधिकारियों ने गौठानों का भ्रमण कर विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की और गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में स्थापित करते हुए आगे बढ़ाने के अनेक सुझाव भी दिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!