छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बिताया वक्त

हैलीपेड पर बच्चों को देखकर पास बुलाया, खिंचवाई सेल्फी

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बिताया वक्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। यहाँ से वापसी के दौरान कोरिया के हैलीपेड पहुँचते ही उन्हें कुछ बच्चे दिखे जो मुख्यमंत्री और हैलीकाप्टर की वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से बना रहे थे। उन बच्चों को मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पास बुलाया और उनसे बात करने लगे। साथ ही उन्होंने बड़ी सहजता से बच्चों से कहा कि हम साथ में सेल्फी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता को देख बच्चे भी उत्साहित हो उठे और उन्होंने प्रदेश के मुखिया के साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ ही खुलकर बातें की। यहाँ मौजूद बच्ची रिद्धिमा डे से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूली पढ़ाई को लेकर बातचीत की और फ़ोटो खिंचवाई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग़ौरतलब है कि कई मौक़े ऐसे रहे जब मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनका अंदाज़ किसी आम व्यक्ति की तरह रहा है। फिर चाहे बच्चों के साथ भौंरा चलाना हो या माघी पूर्णिमा में खारून में छलाँग लगानी हो। दो दिन पहले ही शिवरीनारायण महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल की एक तस्वीर सामने आयी थी, जब मानस मंडली के साथ खँजरी बजाने लगे थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!