Advertisement

वनांचल गाड़गोडी में मंत्री जी के निर्देश पर लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने कहा धन्यवाद

गाड़गोडी में मंत्री जी के हस्तक्षेप से बदला अंधेरे में डूबे गांव का हाल, नया ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

बलरामपुर, 08 अक्टूबर 2025।
जिले के परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बलरामपुर उर्फ गाड़गोडी में खराब ट्रांसफार्मर के कारण पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था ठप थी। गांव में अंधेरा छा गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। यह क्षेत्र वनांचल होने के कारण यहां वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में रात के समय अंधेरा ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मामले की जानकारी मिलते ही मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र मरकाम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया और स्थिति से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया। मंत्री जी के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़गोडी में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।

बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्वरित निर्णय से अब गांव फिर से रोशन हो गया है और लोगों की बड़ी समस्या दूर हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47