Advertisement

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में दिखेंगे शेर और जिराफ | अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट से बनेगा इंटरनेशनल जू और सफारी

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में दिखेंगे शेर और जिराफ: अनंत अंबानी के ‘वनतारा प्रोजेक्ट’ के साथ बनेगा इंटरनेशनल लेवल का जू और सफारी

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन एक नया पर्यटन और रोमांचक आकर्षण बनने जा रहा है। अनंत अंबानी के ‘वनतारा प्रोजेक्ट’ के साथ मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन के नवलखी बीड़ रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जू, रेस्क्यू सेंटर और सफारी बनाने जा रही है।

यह परियोजना 350 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगी और 2030 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यहां आने वाले पर्यटक अब धार्मिक अनुभव के साथ वन्यजीवों और प्राकृतिक रोमांच का भी आनंद ले सकेंगे।

  • उज्जैन में बनने वाला यह जू और सफारी लगभग 201 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा।

  • यहां 4 किलोमीटर लंबी टाइगर सफारी विकसित की जाएगी, जहां पर्यटक नदी और पत्थरों के बीच शेर और बाघों को प्राकृतिक वातावरण में देख सकेंगे।

  • यह जू ओडिशा के नंदनकानन जू की तर्ज पर बनाया जाएगा।

  • इसमें मांसाहारी, शाकाहारी, पक्षी और जलचर जीवों की विशेष व्यवस्था होगी।

21 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम ने उज्जैन के नवलखी बीड़ का सर्वे किया।
टीम में शामिल थे —

  • डॉ. इयान वैलेंटाइन (अंतरराष्ट्रीय जू विशेषज्ञ)

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • एडम गेट्रिक्स

  • कैरोलिना स्टामेंटे

  • अलीशा मेनेजेस (लैंडस्केप आर्किटेक्ट)

  • क्रिस्टोफर लियांग

टीम ने इलाके की टोपोग्राफी, भूगोल और वन्यजीव उपयुक्तता का अध्ययन कर डेटा एकत्र किया। अब जल्द ही डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी।

  • उज्जैन के इस सफारी पार्क में मिनी रेल सेवा शुरू करने की योजना है।

  • पर्यटक इस रेल में बैठकर पूरे जू और सफारी क्षेत्र का भ्रमण कर सकेंगे।

  • प्राकृतिक सुंदरता, भजन-कीर्तन और वन्यजीव दर्शन का अनुभव एक साथ मिलेगा।

परियोजना के तहत तीन अलग-अलग सेटअप बनाए जाएंगे —
1️⃣ जू एरिया
2️⃣ सफारी ज़ोन
3️⃣ रेस्क्यू सेंटर और वेटरनरी अस्पताल

यहां वन्यजीवों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल में वेटरनरी डॉक्टर और तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति होगी।

➡️ सफारी और जू का पहला चरण 2028 से पहले पूरा करने की तैयारी है, ताकि सिंहस्थ में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक इसका आनंद ले सकें।
➡️ पूरा प्रोजेक्ट वर्ष 2030 तक तैयार हो जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57