छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

रेवे-मंगलोर घाट में मिला शव, अंचल में मचा हड़कंप

रेवे-मंगलोर घाट में मिला शव, अंचल में मचा हड़कंप

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – थाना बेरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवे के आश्रित ग्राम मंगलोर घाट शिवनाथ नदी एनिकट में एक शव मिलने से अंचल में हड़कंप मच गया। बेरला थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिसनाथ निषाद पिता स्व रामजी निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी थानखम्हरिया जिला बेमेतरा का हैं। मृतक बिसनाथ निषाद अपने घर से 30 अगस्त बुधवार को सुबह को अपने ससुराल ग्राम पेंडीतराई राखी छोड़ने सुबह करीबन 6 बजे घर से निकला था, जो राखी छोड़कर ग्राम सल्धा खम्हरिया एम आकर गंगाराम निषाद के घर से मछली मारने सौंखी लेकर खम्हरिया एम नदी घाट में मछली मार रहा था कि सौंखी शरीर में फंस जाने से पानी से बाहर निकल नहीं पाया। इस दौरान पानी में खोजकर निकालने के लिए अथक प्रयास करने के बाद भी नहीं मिला। उसके बाद थाना बेरला को सूचना दिया गया। वही बेरला पुलिस मौके पर पहुंच कर शिवनाथ नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें दूसरे दिन गुरुवार 31 अगस्त को सुबह मंगलोर घाट के एनीकट में शव फसा हुआ था, प्रतिदिन की भांति शिवनाथ नदी में क्षेत्र के लोग नहाने गए तो मंगलोर घाट एनीकट के पास नदी में फंसा हुआ शव पानी में देखा गया। वही ग्रामीणों ने शव की जानकारी बेरला पुलिस थाना को दिया गया। जानकारी मिलते ही बेरला पुलिस टीम 31 अगस्त को सुबह 5:30 बजे जाकर देखे तो शव पानी में उफला दिख रहा था। ग्रामीणों की सहायता से शव को पानी के बाहर निकाले। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पीएम के लिए बेरला भेंजा गया। इसके पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक बिसनाथ निषाद राखी छोड़ने निकला था। ग्राम खम्हरिया एम रेवे-मंगलोर घाट परिजन के ग्राम शिवनाथ नदी से लगा हैं, जहां मछली पकड़ने के दौरान बिसनाथ निषाद जाल में फंस जाने से पानी के बाहर निकल पाने में असमर्थ रहने से पानी में ही मृत्यु हो गयी।
– विवेक पाटले, थाना प्रभारी बेरला

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!