Advertisement

बलरामपुर: नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय पर जमीन कब्जा और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए

रघुनाथनगर के नगर सैनिक पर गंभीर आरोप: जमीन कब्जा, अवैध उगाही और मृत व्यक्तियों के नाम पर योजना का लाभ लेने का मामला कलेक्टर तक पहुंचा

रायपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर तहसील में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय पर जमीन कब्जा, मारपीट, अवैध उगाही, फर्जी हस्ताक्षर, दस्तावेज जब्ती और मृत व्यक्तियों के नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीण रघुनाथ उपाध्याय ने नगर सेनानी को लिखित शिकायत में विस्तृत आरोप लगाए हैं और संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। मामला अब जिलाधीश के पास पहुंच गया है।


कलेक्टर और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जांच के संकेत दिए

जिला कार्यक्रम अधिकारी स्मिता पाटिल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर रिकवरी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि उन्हें मीडिया और आवेदन के माध्यम से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई, वसूली और अन्य वैधानिक प्रक्रिया लागू की जाएगी।


पीड़ितों का आरोप: “ऊपर तक पहुंच, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता”

शिकायतकर्ता रघुनाथ उपाध्याय ने आरोप लगाया कि नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय अपने परिचितों की जमीन पर मारपीट कर कब्जा करता है। शिकायत पुलिस थाने और तहसील कार्यालय में भी दी गई है।

पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी अक्सर कहता है कि उसकी “ऊपर तक पहुंच” है, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस वजह से ग्रामीणों के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी भय और परेशानी में रहते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एएसआई से उगाही का आरोप, ASI निलंबित पर नगर सैनिक पर कार्रवाई नहीं

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय और एएसआई जबलुन कुजूर द्वारा 9 हजार रुपए की अवैध वसूली की गई। इस मामले में एएसआई को निलंबित किया गया, लेकिन नगर सैनिक के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई।


फर्जी हस्ताक्षर, दस्तावेजों की जब्ती और मोहर दुरुपयोग के आरोप

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आशुतोष उपाध्याय तहसील कार्यालय में वर्षों से फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज जब्त करता है और सरकारी मोहर का दुरुपयोग करता है।
ग्राम पंचायत बेतो के सरपंच के नाम से भी आरोपी द्वारा फर्जी कॉल किए जाने की पुष्टि हुई है, जिसकी जांच वाड्रफनगर SDOP कार्यालय में लंबित है।


मृत दादी के नाम पर योजना का लाभ लेने का खुलासा

सबसे गंभीर आरोपों में एक यह है कि आरोपी अपनी मृत दादी श्यामा देवी के नाम से सरकारी योजनाओं का लाभ लेता रहा है।

  • अंत्योदय अन्न योजना – राशन कार्ड क्रमांक 226494263061
  • महतारी वंदन योजना – पंजियन क्रमांक MVY000982040

इन योजनाओं के तहत लाभ अब भी लिया जा रहा है, जबकि संबंधित व्यक्ति वर्षों पहले निधन हो चुका है।


मामला कलेक्टर तक पहुंचा, कार्रवाई की उम्मीद

पीड़ित ने नगर सैनिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। गंभीर आरोपों और दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57