Advertisement

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण : ग्राम खुड़मुड़ी में मोहल्ला क्लास का अवलोकन

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण : ग्राम खुड़मुड़ी में मोहल्ला क्लास का अवलोकन
बेमेतरा 17 जुलाई 2021

कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने ग्राम बहेरा (कुसमी) में लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। वर्तमान में 30 एकड़ में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने 30 दिसंबर 2021 तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो चुका है आंतरिक साज- सज्जा का कार्य जारी है। इसके बन जाने से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ जाएगी । कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय के अंतर्गत विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर द्वारा नवोदय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर ने ग्राम खुड़मुड़ी में मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया। कोरोना महामारी के कारण शिक्षा विभाग द्वारा मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। इसके पश्चात जिलाधीश ने देवकर साजा एवं थानखमरिया का दौरा कर हायर सेकेंडरी स्कूल का मुआयाना किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47