Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे बलौदाबाजार को 194 करोड़ की सौगात, सुहेला में लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम 4 दिसंबर को

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे बलौदाबाजार को 194 करोड़ से अधिक की सौगात, 4 दिसंबर को सुहेला में होगा लोकार्पण–भूमिपूजन कार्यक्रम

रायपुर, 3 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 दिसंबर को बलौदाबाजार जिले के तहसील मुख्यालय सुहेला स्थित दुर्गोत्सव मैदान में आयोजित विशाल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात जिलेवासियों को देंगे।

मुख्यमंत्री 41 करोड़ 91 लाख रुपये के 94 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।


16013 हितग्राहियों को मिलेगा 5 करोड़ से अधिक का लाभ

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के कुल 16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ रुपये से अधिक राशि एवं सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रमुख वितरण इस प्रकार हैं—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी
  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के 5000 किसानों को अधिकार अभिलेख
  • सायबर फ्रॉड वापसी के 27 लाख रुपये के चेक
  • श्रम विभाग द्वारा 83 लाख रुपये के चेक वितरण
  • आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
  • महिला कोष एवं सक्षम योजना के 16 हितग्राहियों को 25 लाख रुपये
  • खादी ग्रामोद्योग के 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये
  • हम होंगे कामयाब योजना के 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रुपये

मुख्य लोकार्पण कार्य

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

  • पीएम आवास योजना (ग्रामीण): 1073 आवास, लागत 12.87 करोड़

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

  • एकल नल जल योजना अमाकोनी – 1.74 करोड़
  • रिट्रोफिटिंग नल जल योजना हथबंद – 1.61 करोड़
  • एकल नल जल योजना पौसरी – 1.52 करोड़
  • एकल नल जल योजना सेम्हराडीह – 1.44 करोड़
  • नल जल प्रदाय योजना खपराडीह – 1.43 करोड़

मुख्य भूमिपूजन कार्य

लोक निर्माण विभाग

  • बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण – 49.17 करोड़
  • रिसदा बायपास मार्ग निर्माण – 20.98 करोड़
  • बलौदाबाजार इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स निर्माण – 15.59 करोड़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण के 717 आवास – 8.60 करोड़

जल संसाधन विभाग

  • तिल्दा के कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनीकट निर्माण – 8.04 करोड़

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47