Advertisement

कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य का किया विभाजन

कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य का किया विभाजन

राजनांदगांव 17 जुलाई 2021कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्यालयीन कार्य विभाजन किया है। जिसके अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चन्द्राकर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सदस्य सचिव लोक शिक्षा समिति, स्वच्छ भारत अभियान, प्रभारी अधिकारी सांसद व विधायक आदर्श ग्राम सहित समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, न्यायालय अपर कलेक्टर द्वारा अनुविभाग राजनांदगांव, डोंगरगांव, मोहला, डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं गण्डई के छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन उद्भूत समस्त अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन संबंधी प्रकरणों का निराकरण, सम्पूर्ण जिले के वृक्ष कटाई से संबंधित प्रकरण, सीलिंग, राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड चार-तीन (20) तबादला प्रकरण सम्पूर्ण जिला, श्रेणी कर्मचारियों को शासन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता, परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना, अवकाश, नगदीकरण, ग्रेज्यूटी, आंशिक अंतिम विकर्षण, विभागीय भविष्य निधि खातों में जमा राशि की स्वीकृति व भुगतान आदि, अधीक्षक भू-अभिलेख, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शासन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता, परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना, अवकाश नगदीकरण, ग्रेज्यूटी, आंशिक अंतिम विकर्षण, विभागीय भविष्य निधि खातों में जमा राशि तथा समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति व भुगतान आदि, जिला कार्यालय के समस्त शाखाओं के सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश की स्वीकृति, शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप विद्युत, टेलीफोन, पीओएल देयकों, शासकीय वाहनों के मरम्मत, टायर-ट्यूब क्रय की स्वीकृति एवं अन्य कार्यालयीन व्यय की स्वीकृति, जिला कार्यालय में स्थित एवं जिले में स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों के समय पर उपस्थिति की जांच तथा कार्यों के नियंत्रण हेतु नोडल अधिकारी, नोडल अधिकारी राजस्व, विवाह अधिकारी, नजूल पट्टों का नवीनीकरण एवं नजूल शाखा के ऐसे प्रकरणों व नस्तियां जिसमें कलेक्टर के आदेश अनिवार्य न हो, अपर कलेक्टर के रूप में अंतिम निराकरण एवं नजूल अपील का निराकरण, खाद्य विभाग, वन अधिकार पत्र, कोष लेखा एवं पेंशन, सूचना का अधिकार व अपीलीय अधिकारी, प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन (सम्पूर्ण जिला), जिला अभियोजना एवं जुडिशियल से संबंधित कार्य, शस्त्र लायसेंस नवीनीकरण, सांख्यिकी, अनुज्ञप्ति एवं पासपोर्ट शाखा, सत्कार शाखा के कार्यों का पर्यवेक्षण, अनुपयोगी (डेड स्टॉक, जो 10 हजार रूपए तक की कीमत का हो) चोरी हुए 2 हजार रूपए तक के सामग्री का अपलेखन करने का अधिकार एवं वित्तीय संहिता के नियम 100 के अंतर्गत 5 हजार रूपए तक की आवर्ती व्यय की स्वीकृति के अधिकार, जिला जेल, जिले की अधिकारिक वेबसाईट के वेब सूचना प्रबंधक, नोडल अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक 1 एवं 2, प्रभारी अधिकारी जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आवास आवंटन, प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा (विभिन्न परीक्षाएं), प्रभारी अधिकारी चिप्स -जिला ई-गवनेंस सोसायटी, प्रभारी अधिकारी भुईयां कार्यक्रम, भू-अभिलेख नक्शा कम्प्यूटरीकरण योजना व नक्शा अद्यतीकरण, कलेक्टर के प्रस्तुतकार, मुख्यमंत्री घोषणा, लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर, सम्पूर्ण जिले में अवैध खनिज उत्पादन व परिवहन के प्रकरणों का पंजीकरण एवं निवर्तन व खनिज शाखा अन्तर्गत रायलटी चुकता प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी, अध्यक्ष जिला स्तरीय जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति जिला राजनांदगांव, माननीय मुख्यमंत्री, सचिवालय, निवास कैम्प कार्यालय से प्राप्त पत्रों का निराकरण, विकास शाखा, संजीवनी कोष के प्रकरणों में भाग पर कलेक्टर की ओर से हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत, मुख्य प्रतिलिपिकार, अल्प बचत, 20 सूत्रीय शाखा, आवक-जावक शाखा, कम्प्यूटर मुद्रण शाखा, जिला अन्यावसायी, नोडल आफिसर एससीए व एलडब्ल्यूई (विशेष केन्द्रीय सहायता), चिटफंड, गोधन न्याय योजना, जलजीवन मिशन, आजीविका मिशन, मत्स्य, नरवा योजना, शपथ-पत्र, निवास, जाति एवं अन्य प्रमाण-पत्र का सत्यापन, मीटिंग कोआर्डिनेटर के कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन एवं नोडल अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), नजूल अधिकारी राजनांदगांव, नजूल नामांतरण व नजूल जांच, आबादी सर्वे, प्रभारी अधिकारी वित्त स्थापना शाखा, जिला नाजिर शाखा, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय, राज्योत्सव, यातायात, जिला सड़क सुरक्षा व परिवहन, रोस्टर के अनुसार जिला कार्यालय के शाखाओं, सभी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालयों एवं जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालयों कोषालय एवं उप कोषालय का निरीक्षण, जनगणना शाखा, जिला पंजीयक, प्रभारी अधिकारी नगर पालिका, शिक्षा का अधिकार, प्रशिक्षण, जन सूचना अधिकारी, आयुक्त शासन को भेजी जाने वाले जानकारी तैयार करना, प्रभारी अधिकारी जिला भंडार, अधीक्षक शाखा, नोडल आफिसर जिला स्टेडियम समिति, राजगामी सम्पदा, छात्रावास-आश्रम, मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य योजना, खाद्य बीज सहित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ति वर्मा को सहायक अधीक्षक (राजस्व एवं सामान्य), आंग्ल अभिलेख कोष्ठ, राजस्व अभिलेख कोष्ठ, शिकायत एवं सतर्कता, राजस्व मोहरिर, प्रभारी अधिकारी वीडियो कान्फेंसिग, जनदर्शन, पीजीएन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री भण्डार, समय-सीमा पत्रों का निराकरण, राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की जानकारी, श्रम विभाग, बंधक श्रमिक, श्रम उन्मूलन, मंत्रीगणों, विधायकगण, जन प्रतिनिधियों से प्राप्त पत्र का निराकरण, जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, पुरातत्व एवं संग्रहालय व नोडल आफिसर स्वामी आत्मानंद स्कूल, शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य, आकांक्षी जिला, पोषण आहार कार्यक्रम, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, धान खरीदी सहित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा को प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, प्रभारी अधिकारी राहत एवं प्राकृतिक आपदा (सम्पूर्ण जिला), जिला विभागीय जांच अधिकारी, समाज कल्याण एवं दिव्यांग पुर्नवास, जिला योजना एवं सांख्यिकी, नगर सेना, राजस्व लेखापाल शाखा, किराया औचित्य निर्धारण, अल्पसंख्यक कल्याण, जिला वक्फ बोर्ड, सिटीजन चार्टर का कार्य सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर श्री अविनाश भोई को अनुविभागीय अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ से संबंधित समस्त कार्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी पाण्डेय को अनुविभागीय अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी गण्डई-छुईखदान से संबंधित समस्त कार्य, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे को अनुविभागीय अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव से संबंधित समस्त कार्य तथा प्रभारी अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास, भाड़ा नियंत्रक अधिकारी सम्पूर्ण जिला राजनांदगांव, प्रोटोकॉल का कार्य सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा को अनुविभागीय अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगांव से संबंधित समस्त कार्य तथा डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश धु्रव को अनुविभागीय अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी खैरागढ़ से संबंधित समस्त कार्य सौंपा गया है। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सप्ताह में एक दिन डोंगरगढ़ एवं एक दिन खैरागढ़ लिंक कोर्ट में उपस्थित रहेंगे। नोडल आफिसर संबंधित विभागों से समन्वय कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा प्रगति से समय-समय पर अवगत करायेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिन्हा द्वारा अधिकारियों को समय-समय पर अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा जाएगा।
लिंक ऑफिसर-
अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय – संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी – संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह
संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह – डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा
डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा – डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ति वर्मा
डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ति वर्मा – डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05