Advertisement

राजनांदगांव : आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई 44.46 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त

राजनांदगांव : आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई 44.46 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त

राजनांदगांव 17 जुलाई 2021सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास व प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देश तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं तथा कोचियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा 16 जुलाई को गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर द्वारा ग्राम पेंड्री में शांतिनगर राजनांदगांव निवासी सुखनंदन देवांगन की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में गत्ते के 6 कार्टून में रखे 247 नग पाव महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध जिसमें 124 नग पाव मेकडावल नंबर 1 तथा रायल स्टेग के 123 नग पाव प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 44.46 बल्क लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद किया गया। मौके पर अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36, 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त राजनांदगांव (ब) निरूपमा लोन्हारे, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चौकी श्री जितेन्द्र उइके, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-गण्डई यीवरेश कुमार, आबकारी आरक्षक सुरेन्द्र झारिया, राकेश दुबे, ओमप्रकाश सिन्हा, संतोष अहिरवार, कमल मेश्राम एवं सुरेन्द्र झारिया शामिल थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57