Advertisement

जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और कैंसर क्लिनिक निर्माण पर बड़ा आश्वासन

जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व कैंसर क्लिनिक का निर्माण जनवरी से शुरू होगा: स्वास्थ्य मंत्री

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनवरी से काम शुरू होने का आश्वासन दिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि यदि 6 महीनों तक टेंडर की प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं होती, तो आखिर निर्माण कार्य कब शुरू होगा? उन्होंने सवाल किया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और कैंसर क्लिनिक दोनों का कार्य आखिर कब से शुरू होगा और जनता को इसका लाभ कब मिलेगा?

इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि

“मैं सदन को आश्वस्त करता हूं कि अगले महीने जनवरी में ही दोनों परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एमआरडी भवन को लेकर दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि करीब 7 महीने पहले प्रवास के दौरान माताओं के लिए एमआरडी भवन की मांग सामने आई थी। इसे ध्यान में रखते हुए एमआरडी भवन की स्वीकृति की घोषणा की गई।
उन्होंने कहा कि यह एक तकनीकी प्रक्रिया होती है, जिसमें प्राइवेट एजेंसी को डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए हायर किया जाता है। डीपीआर के बाद ईएनसी (Engineering-in-Chief) के माध्यम से स्वीकृति की प्रक्रिया जारी रहती है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

कैंसर क्लिनिक की स्वीकृति पर सवाल

प्रश्नकाल के दौरान विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल में प्रस्तावित कैंसर क्लिनिक को लेकर पूछा कि इसकी स्वीकृति कब प्रदान की गई।
इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि 12 जून 2025 को कैंसर क्लिनिक के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है।

विधायक ने आगे सवाल उठाया कि स्वीकृति के 6 महीने बाद भी अब तक केवल टेंडर प्रक्रिया ही चल रही है, जिससे निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने पुनः भरोसा दिलाया कि सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और जनवरी 2026 से निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देगा।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47