Advertisement

T S Singhdeo Slams BJP: योजनाओं के नाम बदलकर श्रेय लेने का आरोप, कांग्रेस ने कहा–काम हमारा, नाम आपका

योजनाओं के नाम बदलने पर टीएस सिंहदेव का BJP पर हमला: बोले—कांग्रेस काम करती है, BJP सिर्फ रीब्रांडिंग करती है

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि “चोरों की एक फितरत होती है—वे चुराई गई चीज़ पर अपना नाम चिपकाकर उसे नई चमक के साथ पेश करते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुरानी कांग्रेस सरकारों की योजनाओं को नाम बदलकर दोबारा पेश कर रही है, लेकिन उनके मूल स्वरूप और उद्देश्य कांग्रेस काल के ही हैं।


टीएस सिंहदेव का तीखा तंज

सिंहदेव ने लिखा—

“सच्चाई यही है कि उनकी काबिलियत बस चुरा कर नाम हासिल करने की होती है,
कुछ नया गढ़ कर इतिहास में दर्ज होने की नहीं।
यही फर्क है कामदारों और नामदारों में।”


इन योजनाओं के नाम बदलने का लगाया आरोप

टीएस सिंहदेव ने पोस्ट में योजनाओं की एक सूची साझा करते हुए कहा कि—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • इंदिरा आवास योजनाप्रधानमंत्री आवास योजना
  • राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजनासौभाग्य योजना
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) / आयुष्मान भारत
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY)आयुष्मान भारत
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियमप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)
  • मिड-डे मील योजनाPM POSHAN
  • JNNURMAMRUT / Smart Cities

उन्होंने यह भी कहा कि MGNREGA यूपीए सरकार की एक महत्वाकांक्षी ग्रामीण रोजगार योजना रही है, जिसकी अब रीब्रांडिंग की कोशिश हो रही है।


राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

सिंहदेव ने स्पष्ट शब्दों में कहा—

“सरकार चलाना और लोगों की ज़िंदगी बदलना कांग्रेस को आता है,
BJP को सिर्फ नाम बदलना और उसकी हवा बनाना आता है।”

उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाज़ी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47