Advertisement

हैदराबाद में महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कोलकाता में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

महिला सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर कांग्रेस, हैदराबाद से कोलकाता तक दिखा जनआंदोलन

हैदराबाद।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैदराबाद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हैदराबाद DCC अध्यक्ष खालिद अहमद के नेतृत्व में चारमीनार के पास आयोजित किया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचा गया, जो न केवल महिला सम्मान बल्कि संवैधानिक मूल्यों के भी खिलाफ है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से तत्काल हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और प्रोफेशनल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला सम्मान से समझौता नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी महिला के पहनावे या धार्मिक पहचान के साथ छेड़छाड़ अस्वीकार्य है और लोकतंत्र में ऐसे कृत्यों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।


वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस की राज्य इकाई (@INCWestBengal) द्वारा संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का भव्य सामूहिक पाठ आयोजित किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार, AICC ऑब्जर्वर जी.ए. मीर और वार रूम, WB के चेयरमैन बी.पी. सिंह ने किया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था दोहराई।

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों पर सवाल उठ रहे हैं, तब संविधान की रक्षा के लिए जनता का एकजुट होना ऐतिहासिक संकेत है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47