Advertisement

छ0ग0 राज्य आयोग के सदस्य ने किया जिले का आकस्मिक दौरा

छ0ग0 राज्य आयोग के सदस्य ने किया जिले का आकस्मिक दौरा

विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली

सूरजपुर/11 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के सदस्य अशोक सोनवानी का आकस्मिक दौरा मुख्यालय में पूर्व दिवस को हुआ। उन्होंने खाद्य आयोग के जिला शिकायत निवारण अधिकारी व जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल से सौजन्य भेंट कर आयोग के कार्यप्रणाली एवं रूपरेख पर विस्तृत चर्चा की।

निर्वाचित सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने इस दौरान ग्राम पचिरा के आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता से आगनबाड़ी संचालन की जानकारी लेते हुए सुपोषण के लिए बेहतर कार्य करने कार्यकर्ताओं प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में उनके द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। जिस उन्होंने दुकानदार एवं विक्रेता को दुकान में भंडारित खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के निर्देश दिये, साथ ही पूरक पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किये जाने एफआरके चावल को साफ सुथरा एवं सूखे स्थान पर भंडारित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने खाद्य अधिकारी विजय किरण, जिला विपणन अधिकारी अजय ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, उप संचालक कृषि दिनेश चन्द कोशले से मुलाकात कर विभाग में चल गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली।

सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन संस्थान को भारतीय पुनर्वास परिषद ने विशेष डी.एड. शिक्षा में नये कोर्स की अनुमति दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57