Advertisement

सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन संस्थान को भारतीय पुनर्वास परिषद ने विशेष डी.एड. शिक्षा में नये कोर्स की अनुमति दी।

सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन संस्थान को भारतीय पुनर्वास परिषद ने विशेष डी.एड. शिक्षा में नये कोर्स की अनुमति दी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बिश्रामपुर – भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजनों के शिक्षा , प्रशिक्षण एवं पुनर्वास के लिये निरन्तर कार्यरत संस्था सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन बिश्रामपुर को डी.एड. स्पेशल एजुकेशन इन्टेक्चुअल एन्ड डेवलपमेंट डिसेबिलिटीज नवीन कोर्स संचालन करने की अनुमति प्रदान कर दी है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए संस्थान के संचालक विजयराज अग्रवाल ने बताया कि श्रवणबाधित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिये विशेष प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करने के लिये संस्थान द्वारा भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित ” डी . एड . स्पेशल एजुकेशन – एच.आई . कोर्स का संचालन वर्ष 2016 से एवं दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिये ” डिप्लोमा इन कम्युनिटी बेस्ड रिहेबिलिटेशन कोर्स का संचालन वर्ष 2019 से किया जा रहा है । संस्थान को भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा ” डी.एड. स्पेशल एजुकेशन – इन्टेक्चुअल एन्ड डेवलपमेंट डिसेबिलिटीज ‘ नवीन कोर्स संचालन करने की अनुमति प्रदान की है , जो इस क्षेत्र के लिये अत्यंत उपयोगी है । इन्टेक्चुअल एन्ड डेवलपमेंट डिसेबिलिटीज मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के शिक्षा एवं विकास से संबंधित है । इस क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की संख्या बहुतायत में है एवं इन बच्चों की शिक्षा के लिये विशेष प्रशिक्षित शिक्षकों की बहुत कमी है । उक्त कोर्स की अनुमति के पश्चात संस्थान द्वारा आगामी शिक्षण सन् 2022-23 से कोर्स हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करेगी । इस कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षक बनने के लिये अभ्यर्थियों को किसी भी संकाय से 12 वी 50 % अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है । इस संबंध में और जानकारी के लिये आप 9926191625 एवं 9926191919 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं । विजयराज अग्रवाल ने आगे बताया कि संस्थान सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन द्वारा बी.एड. स्पेशल एजुकेशन ( एच.आई. ) कोर्स के संचालन की अनुमति प्राप्त करने के लिये भी सतत प्रयासरत है । भारतीय पुनर्वास परिषद के समक्ष संस्थान का आवेदन विचाराधीन है , निरीक्षण उपरांत संभवतः आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से बी.एड. स्पेशल एजुकेशन ( एच.आई. ) कोर्स के संचालन की अनुमति मिल जायेगी । विजयराज अग्रवाल ने आगे बताया कि संस्थान द्वारा उपरोक्त जो भी कोर्स चालाये जा रहे हैं , वो रोन्मुखी है । सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार हेतु भर्ती सूचना निकाली जाती है । दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपना कैरियर बना सकते है ।

चार राज्य में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने होली से पूर्व जम कर खेली होली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57