Advertisement

निर्वाचित सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न

निर्वाचित सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न

सूरजपुर/11 मार्च 2022/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन व उप संचालक, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के प्राचार्य के उपस्थिति में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण का सातवां बैच का समापन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। समापन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में संकाय सदस्य श्री निरोज सिंह के द्वारा 73वां संविधान संशोधन की विशेषताएं, ग्राम पंचायत के कृत्य एवं अधिकार, ग्राम पंचायत की स्थायी समिति बैठक एवं कार्य, अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत के लिये विशिष्ट उपबंध एवं ग्राम पंचायत विकास योजना पर विस्तृत चर्चा किया गया। बालसंरक्षण अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के द्वारा बाल अधिकार संरक्षण में पंचायतों की भूमिका, जिला लेखाधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत में संसाधन वृद्धि के उपाय, सूचना के अधिनियम 2005, एस0 के0 आचार्य उप संचालक कृषि विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत में कृषि एवं विकास में जनप्रतिनिधियों भूमिका सुश्री सुभम श्रीवास्तव स्वास्थय विभाग के द्वारा पंचायतों में स्वास्थय संबंधित विस़़्तृत जानकारी दी गई, समाज कल्याण विभाग की श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की के द्वारा ग्राम पंचायत में समाज कल्याण की अहम भूमिका पर विस्तृत जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विनित गुर्जर, श्रीमती विशन, आकाश गुप्ता एवं प्रशिक्षण में सभी जनपद के 5-5 सरपंच उपस्थित रहे।

सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन संस्थान को भारतीय पुनर्वास परिषद ने विशेष डी.एड. शिक्षा में नये कोर्स की अनुमति दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57