ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending

Congress Foundation Day 2025: टी.एस. सिंहदेव बोले– कांग्रेस भारत को जोड़ने वाली सोच, संविधान और आम नागरिक के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी

कांग्रेस स्थापना दिवस पर टी.एस. सिंहदेव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कहा—स्वतंत्रता संग्राम से लोकतंत्र और सामाजिक न्याय तक कांग्रेस का योगदान अतुलनीय।

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण, लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास तक देश को स्पष्ट दिशा दी है। उन्होंने कांग्रेस को भारत को जोड़ने वाली सोच बताते हुए कहा कि आज के समय में यह विचारधारा और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

‘संवैधानिक मूल्यों पर उठ रहे सवाल’

सिंहदेव ने अपने संदेश में कहा कि जब संवैधानिक मूल्यों, संस्थाओं और आम लोगों के अधिकारों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, तब कांग्रेस की विचारधारा—सत्य, साहस और समरसता—देश के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संविधान और आम भारतीय के हक़ की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी

इंदिरा भवन कार्यक्रम में सहभागिता

टी.एस. सिंहदेव ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि

“स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव रखने में कांग्रेस का ऐतिहासिक योगदान अतुलनीय रहा है।”

उन्होंने देश के लिए त्याग, संघर्ष और सेवा की कांग्रेस परंपरा को नमन करते हुए इन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया


 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!