
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘दुनिया संकट की स्थिति में है’’
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘दुनिया संकट की स्थिति में है’’
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्ष, युद्ध, आतंकवाद और उससे खड़ी होने वाली विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया संकट की स्थिति में है और यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अस्थिरता की यह स्थिति कब तक रहेगी।.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए खाद्य, ईंधन और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों, कोविड-19 वैश्विक महामारी के आर्थिक प्रभावों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं पर भी चिंता व्यक्त की।.










