छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

‘साथ जी नहीं सके लेकिन साथ जला देना’… शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या

गरियाबंद। जिले में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव सड़क किनारे मिले हैं। वहीं कार भी खड़ी मिली। मरने से पहले प्रेमी ने अपने भाई को वॉट्सऐप भेज कर कहा कि हम दोनों साथ जी नहीं सके, मगर हम दोनों को साथ में जला देना। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्राम रोबा में सड़क किनारे शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति और महिला की लाश मिली। पुलिस ने शव की पहचान आनंद राम साहू (43 वर्ष) ग्राम रोबा निवासी के रूप में की। आनंद गैस एजेंसी का काम करता था। गैस सप्लाई के काम से उसे अक्सर दूसरे जिलों में भी जाना पड़ता था। उसने पिछले 10 सालों से अपना गांव छोड़ दिया था और महासमुंद में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा था। काम के सिलसिले में उसका आना-जाना महासमुंद जिले के महुआभाठा गांव में आना-जाना होता था।इसी दौरान उसकी जान-पहचान शादीशुदा 2 बच्चों की मां देवकी दीवान (38 वर्ष) से हो गई। दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। आनंद और देवकी के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक 2 साल पहले दोनों के परिवारों को भी हो गई थी। इसके कारण दोनों परिवारों में काफी झगड़े बढ़ गए थे। दोनों परिवारों ने महिला और पुरुष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

इन सब बातों से परेशान होकर आनंद और देवकी ने सुसाइड करने का फैसला किया। मरने से पहले आनंद ने अपने बड़े भाई तेज राम साहू को वॉटसऐप मैसेज किया, जिसमें उसने लिखा कि उसने गलती तो की है, लेकिन फिर भी अपना बेटा समझकर माफ कर देा और यहीं गांव में अंतिम संस्कार कर देना। उसने भाई को ये भी लिखा कि अब वो जिंदगी से तंग आ चुका है और जीना नहीं चाहता है। अब उसमें लोगों की बातें और सुन सकने की शक्ति नहीं है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!