रेलवे यात्रियों को राहत: उपनगरीय सेवाओं और 215 किमी तक सेकेंड क्लास यात्रा में किराया नहीं बढ़ेगा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए किराया युक्तिकरण (Fare Rationalisation) का फैसला लिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार उपनगरीय सेवाओं, सीजन टिकटों और 215 किलोमीटर तक की सेकेंड क्लास ऑर्डिनरी यात्राओं में किसी भी प्रकार की किराया वृद्धि नहीं की गई है

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रेलवे ने स्पष्ट किया कि आम यात्रियों, दैनिक आवागमन करने वालों और निम्न आय वर्ग को ध्यान में रखते हुए इन श्रेणियों को पूरी तरह किराया बढ़ोतरी से मुक्त रखा गया है। वहीं, अन्य श्रेणियों में सेवाओं की गुणवत्ता, परिचालन लागत और यात्री सुविधाओं को संतुलित रखने के उद्देश्य से किराया युक्तिकरण किया गया है।

रेल मंत्रालय का कहना है कि इस निर्णय से एक ओर जहां यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर रेलवे की वित्तीय स्थिरता और सेवाओं में सुधार भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।