Advertisement

राजनांदगांव : महिलाओं की टीकाकरण में रही विशेष सहभागिता : 7 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण पूर्ण, जिले ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

राजनांदगांव : महिलाओं की टीकाकरण में रही विशेष सहभागिता : 7 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण पूर्ण, जिले ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

राजनांदगांव 18 जून 2021जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकारण किया जा रहा है। जिले में महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक टीकाकारण कर लिया है।
टीकाकारण में महिलाओं की जागरूकता की वजह से विशेष सहभागिता रही। जिले में अब तक लगभग 7 लाख व्यक्तियों ने टीकाकारण कर लिया है। जिसमें 3 लाख 60 हजार 859 महिलाओं ने तथा 3 लाख 37 हजार 388 पुरूषों ने टीकाकारण कर लिया है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा टीकाकरण के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री नागरिकों से अपील की है कि टीका लगवाने के बाद भी कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
इसलिए मास्क लगाने को अपनी आदत में शामिल करें। कोरोना को हराने के लिए सुरक्षित टीका, सुरक्षित परिवार अभियान के तहत सोमवार टीकावार के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकारण कार्य जारी है।
दूरस्थ क्षेत्रों में भी ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में टीकाकारण कराया है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए टीकाकारण कराना बहुत जरूरी है। कोरोना के सभी प्रकार के वेरियेंट के लिए टीका से सुरक्षा मिलेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05